24 घंटे में 23 नए मामले, मुंबई में बुजुर्ग की गई जान


देश में मंगलवार तक कोरोना के 137 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 23 केस बढ़े हैं। इससे तीसरी 64 साल के बुजुर्ग ने दम तोड़ा। वह उसी टैक्सी में बैठे थे, जिसमें सवारी करके 5 लोग पहले ही संक्रमित हो चुके थे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के दो और पुष्ट मामले सामने आए। इनमें एक मरीज मुंबई से है, जबकि दूसरा पिंपरी चिंचवाड से है। ये दोनों हाल में अमेरिका से लौटे थे। राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 41 हो गई है। नोएडा में फ्रांस से लौटी महिला समेत दो लोग बीमार मिले। कर्नाटक और लद्दाख से 3-3 मामले मिले। इनमें कलबुर्गी के मृत व्यक्ति का इलाज करने वाला डॉक्टर भी है। भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस के दो पैंट्री बॉयज को कोरोना के शक में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।